कविता: नारी {८ मार्च नारी दिवस विशेष}

वर्षो से जकड़ी जंजीरे
तोड़ दे सरे बंधन
नित आगे बढ़ने से तेरा
होगा हरदम अभिनन्दन !
घर की ऊँची दीवारों में
तू क्यों आंसू रोती है
दिया ईश ने तुझको शक्ति
फ़िर क्यो अबला बनती है !
तू सीता है तू सावित्री
तू इंदिरा तू लक्ष्मीबाई
तेरे चरणों में हरदम
दुनिया शीश झुकाती आई !
तू शिव की शक्ति है
और ईश की माया
तेरे को जिसने दुत्कारा
वो पीछे पछताया !
उठ जा तन जा हो तैयार
जग से ले लोहा एक बार
तेरे बुलंद हौसले से होगी
होगी तेरी विजय हर बार !
-रवि प्रकाश केशरी
वाराणसी {९८८९६८५१६८}

Comments

Popular posts from this blog

Kesarwani Matrimonial: Pratima Bani

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा के पदाधिकारियों की सूची

गणतंत्र दिवस 2026 और AI की नई क्रांति: क्या अब 'एजेंट्स' संभालेंगे हमारा काम?