कविता: नया विहान

देखो नया विहान हो गया
चंदा का अवसान हो गया
सूरज चमका नई चमक से
नए साल का निर्माण हो गया !


बढ़ते कटुता के दौर में
लोगों का इमान खो गया
बची खुची मानवता से खुश
फ़िर से देखो इंसान हो गया !


प्रकृति के सुंदर फूलों से
सृष्टी का परिधान हो गया
मिल बैठ कर बतियाने से
संकट का समाधान हो गया !


नव वर्ष की शुभ बेला में
देखो मंगलगान हो गया
हँसी खुशी के नए दौर में
मानव पुनः महान हो गया !

-रवि प्रकाश केशरी
वाराणसी

Comments

Popular posts from this blog

Kesarwani Matrimonial: Pratima Bani

लघु कथा : जमीर का लेंस: रुद्रपुर की आखिरी बावरी

डिजिटल इमरजेंसी: अगर युद्ध की वजह से इंटरनेट बंद हो जाए, तो खुद को कैसे बचाएं?