रवि प्रकाश केशरी की कविता: "दूरियां "

दूरिया छोटी
फासले बड़े हो गए
वास्तव में हम
बड़े हो गए,

घट गई देह से
देह की दूरी
दिलो के रिश्ते
दूर हो गए,

आसमान की
खवाहिश में हम
अरमानो के लाशो
पर खड़े हो गए,

जिंदगी की
चाहत में हम
मौत के करीब
होते हो गए,

आधुनिकता के दौर में
सभ्यता हार गई
और हम
फिर नग्न हो गए,

वास्तव में हम बड़े हो गये !


रवि प्रकाश केशरी
वाराणसी

Comments

Popular posts from this blog

Kesarwani Matrimonial: Pratima Bani

लघु कथा : जमीर का लेंस: रुद्रपुर की आखिरी बावरी

डिजिटल इमरजेंसी: अगर युद्ध की वजह से इंटरनेट बंद हो जाए, तो खुद को कैसे बचाएं?