बाल कविता: चुन्नू चला स्कूल

नटखट गोलमटोल सा
लिए हाथ में रुल
पीठ पर लादे छोटा बस्ता
चुन्नू चला स्कूल!

एक हाथ में थर्मस थामे
दूजे में लिए टाफी
ब्रेड जैम बिस्किट टिफिन में
चुन्नू के लिए काफी!

दिन भर बिता स्कूल में
होती रही बस मस्ती
घर लौटे चुन्नू को देख
मम्मी उसकी हंसती
-रवि प्रकाश केशरी
वाराणसी

Comments

Popular posts from this blog

Kesarwani Matrimonial: Pratima Bani

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा के पदाधिकारियों की सूची

गणतंत्र दिवस 2026 और AI की नई क्रांति: क्या अब 'एजेंट्स' संभालेंगे हमारा काम?