कविता: पतंग

ठुम्मक ठुम्मक
चले हवा में
मेरी लाली लाल
पतंग


सतरंगे डोरे से
बांधी
आसमान में
नाचे पतंग


फर फर उड़ती
तितली जैसी
इठलाये बलखाये
पतंग


मन की खुशियाँ
नभ से ऊँची
उम्मीदों की
सोच पतंग


रवि प्रकाश केशरी,
वाराणसी

Comments

Popular posts from this blog

Kesarwani Matrimonial: Pratima Bani

डिजिटल इमरजेंसी: अगर युद्ध की वजह से इंटरनेट बंद हो जाए, तो खुद को कैसे बचाएं?

लघु कथा : जमीर का लेंस: रुद्रपुर की आखिरी बावरी